Wednesday, 18 March 2026
पंजाब
Firing in Punjab: पूर्व कांग्रेस पार्षद के भतीजे पर फायरिंग, दहशत में लोग
डेली संवाद, अमृतसर।
Firing in Punjab: अमृतसर में देर रात गोली लगने की एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, गोली पूर्व कांग्रेस पार्षद लखनपाल के भतीजे को गोली लगी है। शुरुआत में इसे अज्ञात हमलावर की फायरिंग बताया गया, लेकिन पुलिस जांच में यह मामला एक हादसा निकला। घायल युवक की पहचान सागर के रूप में हुई है, जिसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
यह घटना 17 मार्च की रात करीब 11 बजे छेहरटा इलाके में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सागर अपनी बहन के साथ घर के बाहर खड़ा होकर कुत्तों को खाना खिला रहा था। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक वहां पहुंचा, जिसने हेलमेट पहन रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह पास आया और अचानक सागर पर फायरिंग कर दी, जिससे गोली उसके पेट में जा लगी।
[caption id="attachment_105334" align="aligncenter" width="1200"]
Amritsar Chheharta Firing[/caption]
Amritsar Chheharta Firing[/caption]