ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 21 June 2026

Firing in Punjab: पंजाब में घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ही परिवार के चार सदस्य घायल; CCTV में कैद वारदात

Firing in Ludhiana
Firing in Ludhiana
डेली संवाद, लुधियाना। Firing in Punjab: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) के गियासपुरा की प्रीतम कॉलोनी में महज 20 हजार रुपए के लेनदेन के विवाद में देर रात घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस जानलेवा हमले में एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला सरबजीत कौर ने आपबीती सुनाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। महिला को 6 गोलियां लगी है। अस्पताल के बेड पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहीं सरबजीत कौर (43 वर्ष) ने बताया कि उनका परिवार फाइनेंस का काम करता है। करीब 7-8 महीने पहले उन्होंने अपने बेटे के एक सागर नाम के युवक को 20 हजार रुपए ब्याज पर दिए थे। काफी समय से सागर पैसे नहीं लौटा रहा था और न ही ब्याज दे रहा था। [caption id="attachment_12350" align="aligncenter" width="1200"] Firing In Punjab Firing In Punjab[/caption]

आते ही बरसाने लगे गोलियां

कल रात करीब 12 बजे बेटे ने सागर को फोन कर पैसों की मांग की, जिस पर सागर उनके घर के बाहर आ गया। घर के बाहर ही दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। सागर गाली-गलौज करने लगा और धमकी दी कि तू आजा, बताता हूँ।इसी बीच सागर ने अपने एक अन्य साथी मनी को वहां बुला लिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सरबजीत कौर के मुताबिक मनी के आते ही विवाद और बढ़ गया। बिना कोई बातचीत किए मनी और सागर ने अचानक हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। यह हमला इतना अचानक था कि परिवार को संभलने का मौका ही नहीं मिला। दोनों ने काफी करीब से गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

परिवार के 4 सदस्य हुए घायल, पति की हालत गंभीर

फायरिंग में परिवार के 4 लोग घायल हुए हैं। सरबजीत कौर के दोनों पैरों में कुल 6 गोलियां लगी हैं। पति की हालत नाजुक बनी हुई है। पेट के निचले हिस्से में गोली लगने से उनकी आंतें और ब्लैडर बुरी तरह डैमेज हो गए हैं। उनका ऑपरेशन किया गया है और फिलहाल वे मेडिकल उपकरणों के सहारे हैं। डॉक्टर अभी उनकी स्थिति पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। देवरको एक गोली पैर में लगी है और सिर में भी चोटें आई है। एक गोली बेटे के पैर को छूते हुए निकल गई।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

घायल अवस्था में बेटा खुद गाड़ी चलाकर पूरे परिवार को अस्पताल लेकर पहुंचा। सरबजीत कौर ने बताया कि रात के समय गली में कोई नहीं था लेकिन पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात और आरोपियों की गुंडागर्दी रिकॉर्ड हो गई है।

इंसाफ की गुहार: मैं एक मां हूं, मेरा सब कुछ बर्बाद हो गया

घटना के बाद गियासपुरा चौकी की पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। रोते हुए सरबजीत कौर ने कहा मैं एक मां हूं। मेरी टांगों में 6 गोलियां लगी हैं, मैं बर्दाश्त कर लूंगी, लेकिन मेरे पति जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं और मेरा इकलौता बेटा भी वहीं खड़ा था। उन्होंने प्रशासन से मांग कि है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज कर लिए गए हैं और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।