ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 02 August 2026

Firing in Punjab: पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग का VIDEO: रिटायर्ड फौजी ने पूर्व सरपंच के पति पर बरसाईं गोलियां

Firing in Punjab: पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग का VIDEO: रिटायर्ड फौजी ने पूर्व सरपंच के पति पर बरसाईं गोलियां

डेली संवाद, मोहाली। Firing in Punjab: पंजाब के मोहाली (Mohali) जिले के खरड़ क्षेत्र के गांव स्यालबा में शनिवार रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई। एक रिटायर्ड फौजी ने कथित तौर पर पूर्व सरपंच के पति रजमीर पर गोलियां चला दीं। फायरिंग में रजमीर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मनिंदरपाल सिंह वर्तमान में चंडीगढ़ में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है। छुट्टी लेकर गांव आने के बाद उसकी रजमीर से जूतों की दुकान पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

तीन राउंड फायरिंग की

इसके बाद वह घर गया और अपनी लाइसेंसी 12 बोर राइफल लेकर वापस बाजार पहुंचा। आरोप है कि उसने आते ही रजमीर पर फायरिंग कर दी। गोलियां उनके पेट और हाथ में लगीं, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि आरोपी ने तीन राउंड फायरिंग की।

वारदात के बाद आरोपी अपने घर में जाकर छिप गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, घर का दरवाजा खुलवाकर आरोपी को हिरासत में लिया और उसकी लाइसेंसी राइफल भी कब्जे में ले ली। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।