Sunday, 29 March 2026
पंजाब
Firing in Jalandhar: जालंधर में देर रात फायरिंग, सोसाइटी में मचा हड़कंप
डेली संवाद, जालंधर।
Firing in Jalandhar: जालंधर की एक पॉश सोसाइटी में आधी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी। यह घटना सूर्या एनक्लेव (Surya Enclave) स्थित शौर्य ग्रीन अपार्टमेंट्स की है, जहां शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे एक युवक सोसाइटी में प्रवेश करने पहुंचा।
गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने जब उसे रोककर पूछताछ की, तो युवक अचानक भड़क उठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने पहले गार्ड के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि उसने गुस्से में अपनी पिस्टल निकाल ली और हवा में एक फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनते ही सोसाइटी में रहने वाले लोग दहशत में आ गए।
[caption id="attachment_106308" align="aligncenter" width="1200"]
Firing in Posh Society in Jalandhar[/caption]
Firing in Posh Society in Jalandhar[/caption]