Saturday, 20 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में अकाली नेता के घर के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, मची अफरा-तफरी
डेली संवाद, गुरदासपुर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में अकाली नेता के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की खबर आ रही है। खबर है कि वरिष्ठ अकाली नेता के घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला गुरदासपुर (Gurdaspur) के गांव किला लाल सिंह में पूर्व सरपंच और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता जसवीर सिंह गिल के घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी।