Wednesday, 06 August 2025
पंजाब
Flood In Punjab: पंजाब में बाढ़ का खतरा, उफान पर घग्गर नदी, गांवों में अलर्ट जारी
डेली संवाद, पटियाला। Flood In Punjab:
पंजाब (Punjab) के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। घग्गर नदी (Ghaggar River) का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों से पानी बढ़ रहा है।
Flood In Punjab[/caption]
गाँवों को अलर्ट रहने की सलाह
बता दे कि हिमाचल (Himachal Pradesh) के पहाड़ी इलाकों और चंडीगढ़ (Chandigarh) के आसपास के इलाकों से पानी घग्गर नदी में आता है। पटियाला ( Patiala ) प्रशासन ने घग्गर नदी के पास बसे एक दर्जन से ज़्यादा गाँवों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा
वहीं नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुँच जाने के कारण, राजपुरा, घनौर और आसपास के इलाकों में ग्रामीणों को नदी की ओर जाने से परहेज़ करने को कहा गया है। इस बीच, पटियाला की डीसी प्रीति यादव ने नागरिकों से शांत रहने, अफवाहों से बचने और पानी से संबंधित किसी भी आपात स्थिति की तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष को 0175-2350550 पर सूचित करने की अपील की है। [caption id="attachment_80275" align="alignnone" width="1200"]
Flood In Punjab[/caption]