Friday, 05 September 2025
पंजाब
Punjab Flood Update: लुधियाना में बाढ़ का खतरा, सतलुज पर बना बांध आधा बहा, डीसी ने लोगों से की अपील
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Flood Update:
पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (
Ludhiana
) ईस्ट में सतलुज नदी के तेज बहाव से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ससराली बांध कमजोर हो गया है। हालांकि प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।
Punjab Flood Alert[/caption]
DC ने किया निरीक्षण
सेना, NDRF और स्थानीय लोग मिलकर चौबीसों घंटे बांध को मजबूत करने में जुटे हैं। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने शुक्रवार को खुद मौके पर जाकर बांध की मरम्मत और सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। [caption id="attachment_83443" align="alignnone" width="1200"]
Punjab Flood Alert[/caption]