ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 27 August 2025

Punjab Flood Alert: पंजाब के इस स्कूल में भरा पानी, 400 बच्चे और शिक्षक फंसे, बचाव कार्य जारी

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab Flood Alert: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पंजाब (Punjab) में नदियां उफान पर है।

शिक्षकों समेत लगभग 400 बच्चे फंसे

इस बीच गुरदासपुर ( Gurdaspur ) के नवोदय विद्यालय दबुरी में पानी घुस गया है। शिक्षकों समेत लगभग 400 बच्चे इसमें फँसे हुए हैं। प्रशासन उन्हें निकालने की कोशिश कर रहा है। बसें स्कूल तक नहीं पहुँच पा रही हैं। बचाव के लिए एनडीआरएफ और सेना की टीमें भेजी जा रही हैं। [caption id="attachment_82909" align="alignnone" width="1200"] Punjab Flood Alert Punjab Flood Alert[/caption]

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

राज्य सरकार ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर 27 से 30 अगस्त तक राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। पंजाब के जिला तरनतारन, पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का और फिरोजपुर के लगभग 250 गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं।