Friday, 22 May 2026
हरियाणा
Haryana News: हरियाणा में सड़कों की गुणवत्ता पर फोकस, मंत्री ने कार्यों की समीक्षा की
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा (Haryana) के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के वर्क प्रोग्राम, सड़क और पुल परियोजनाओं, गुणवत्ता नियंत्रण, और “म्हारी सड़क” एप के तहत किए जा रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की।
बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सड़कों पर सरकार की कार्यशैली स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी बरसात के मौसम से पहले सड़क मरम्मत, गड्ढा भराई और लंबित कार्यों को समय पर पूरा किया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और सड़कों पर आवागमन सुरक्षित बना रहे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस अवसर पर मंत्री ने गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया और अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी परियोजनाओं में निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सड़कें राज्य के विकास और जनता की सुविधा का आईना हैं, इसलिए इन पर विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है।