Saturday, 20 December 2025
पंजाब
Jalandhar News: पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने फ्लाईओवर पर लगे पत्थरों को हटाया, लोगों ने किया धन्यवाद
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के आज मोहल्ला कोट राम दास आबादी और आसपास की अन्य कॉलोनियों के निवासियों ने लद्देवाली फ्लाईओवर पर पिछले कई वर्षों से लगे प्रशासनिक पत्थरों को हटा दिया और फ्लाईओवर को पूरी तरह से चालू कर दिया गया है।
बता दे कि कुछ समय पहले सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी (
Rajinder Beri
) को कॉलोनियों के निवासियों द्वारा इस समस्या से अवगत कराया गया था। जिसके बाद राजिंदर बेरी ने प्रशासन से एक सप्ताह के भीतर इन समस्याओं का समाधान निकालने की अपील की थी लेकिन इसके बाद भी कोई हल नहीं निकाला गया।