ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 06 July 2026

Punjab News: पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक, चार साल की मासूम को नोचकर मार डाला

Stray Dogs
Stray Dogs
डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: पंजाब में आवारा कुत्तों का आंतक जारी है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि पंजाब में एक बार फिर चार साल की मासूम को आवारा कुत्तों ने नोचकर मार डाला है। मिली जानकारी मुताबिक होशियारपुर के गांव ओहड़पुर-बसी जलाल संपर्क मार्ग पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक प्रवासी मजदूर की लगभग 4 वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया।

इलाज के दौरान मौत

हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ध्यानपुर गांव निवासी मजदूर राम जीवन अपनी पत्नी प्रीति के साथ गांव बसी जलाल के पास धान की रोपाई का काम कर रहे थे। [caption id="attachment_22790" align="aligncenter" width="1200"] मृतक बच्ची की फाइल फोटो मृतक बच्ची की फाइल फोटो[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने अपनी बेटी गुनगुन को खेत से कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे सुलाया हुआ था। शाम करीब सात बजे अचानक आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए घायल कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में टांडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे होशियारपुर रेफर कर दिया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।