ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 22 February 2025

Fraud Travel Agent: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 13 लोगों से ठगी, लाखों रुपए लेकर पकड़ा दिए फर्जी वीजा और टिकट

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Fraud Travel Agent: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहा है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते है यहां विदेश भेजे का नाम पर ट्रैवल एजेंटों द्वारा ठगी कर ली जाती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजीपुर से सामने आ रहा है यहां विदेश भेजने में नौकरी दिलवाने के नाम पर 13 लोगों से ठगी कर ली गई है। सभी से वीजा और फ्लाइट के टिकट के नाम पर 1.25 लाख रुपये प्रति आदमी के हिसाब से ले लिया गया, लेकिन जब एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है।

आरोपी ने पैसे वापिस देने से किया इंकार

उन्हें जो वीजा और टिकट मिला है, वो फर्जी हैं। इसके बाद पीड़ितों ने आरोपी से पैसे मांगे तो आरोपी ने इंकार कर दिया। पीड़ित नवीन श्रीवास्तव ने शिकायत में बताया कि वह जून 2024 में एक राह चलते व्यक्ति ने उसकी मुलाकात बिहार के छपरा में रहने वाले आरोपी आलोक कुमार से करायी।

उसने कि वह युवाओं को रूस (Russia) भेजकर नौकरी दिलाने का काम करता है। इसके बाद आरोपी आलोक ने नवीन को झांसे में लेकर 1.5 लाख रुपये में वीजा और फ्लाइट टिकट दिलाने का वादा किया। जिसके बाद सौदा 1.25 लाख रुपये में तय हुआ।

ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए

नवीन ने यह बात अपने रिश्तेदार और दोस्तों को बताई। इसके बाद 12 अन्य लोग भी रूस में नौकरी करने के लिए तैयार हो गए। इन सभी लोगों ने आरोपी आलोक के खाते में ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब ये लोग दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो चेक-इन के दौरान पता चला कि इनके टिकट और वीजा फर्जी हैं।