Thursday, 09 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
डेली संवाद. अमृतसर।
Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंट भोले भाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है। ऐसी ही एक मामला सामने आ रहा है।
अमृतसर में विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना रणजीत एवेन्यू पुलिस ने जर्मन इमीग्रेशन से जुड़े ट्रैवल एजेंट संदीप सिंह चौहान और मुस्कान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।