ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 09 April 2026

Fraud Travel Agent: पंजाब में यूके भेजने के नाम पर महिला से 20 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fraud Travel Agent
Fraud Travel Agent
डेली संवाद, लुधियाना। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) में विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने का सपना दिखाकर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना ( Ludhiana ) में एक फर्जी ट्रैवल एजेंट ने महिला को यूके (UK) भेजने का झांसा देकर उससे लाखों रुपए ठग लिए है। गीता कॉलोनी निवासी तानिया विग पत्नी शिवम कालरा ने पुलिस प्रशासन को दी शिकायत में बताया कि साहनेवाल स्थित 'SSS ओवरसीज' और 'BDS कंसल्टेंसी' के संचालक नरेंद्र सिंह और महक ने उन्हें झांसा दिया था कि वे उन्हें यूके का वर्क वीजा दिलवा देंगे। [caption id="attachment_106022" align="aligncenter" width="1200"] Fraud Fraud[/caption]

पासपोर्ट भी अपने कब्जे में लिया

इस सौदे के तहत आरोपियों ने तानिया से कुल 20 लाख रुपए की भारी-भरकम राशि ऐंठ ली। इसके साथ ही सुरक्षा और अन्य खर्चों के नाम पर आरोपियों ने 2,50,000-2,50,000 रुपए के 4 चेक और पीड़िता का असली पासपोर्ट भी अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद जब काफी समय बीत जाने के बाद भी उसका काम नहीं हुआ तो महिला नेअपने पैसे वापिस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। जिसके चलते पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।