Wednesday, 22 October 2025
हरियाणा
Haryana: जुए के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, जुआरियों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, SI की वर्दी फाड़ी, सिर फोड़ा
डेली संवाद, पलवल।
Haryana Gambling Police Attacked SI Injured in Palwal News: जुआरियों को पकड़ने पहुंची टीम पर अचानक हमला हो गया। जिससे सब इंस्पैक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सिपाहियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, इसमें 14 लोगों पर नामजद एफआईआऱ हुई है।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा
(Haryana)
के पलवल के पिंगोड़ गांव में जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। इस हमले में सदर थाना के एसआई राशिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 16 नामजद सहित 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
[caption id="attachment_74235" align="aligncenter" width="1200"]
Police Raid[/caption]
Raid[/caption]
Police Raid[/caption]
पुलिस को देख मची भगदड़
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिंगोड़ गांव में सचिन के प्लॉट पर बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा है। सूचना के आधार पर एसआई राशिद खान अपनी टीम (नीरज, अकबर और सरकारी गाड़ी चालक एसपीओ वीरेंद्र) के साथ सिविल ड्रेस में मौके पर पहुंचे।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने पीछा कर ईश्वर, बिजेंद्र और पवन को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने जुए के 2220 रुपए और 52 ताश के पत्ते भी बरामद किए। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही थी, तभी पिंगोड़ का गोलू अपने अन्य साथियों के साथ आया और एसआई राशिद खान पर हमला कर दिया। हमलावरों ने एसआई की वर्दी फाड़ दी। [caption id="attachment_87588" align="aligncenter" width="1200"]
Raid[/caption]