Tuesday, 09 June 2026
पंजाब
Punjab News: होटल में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने मारी रेड, मालिक समेत 8 गिरफ्तार
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने होटल में अवैध जुआ खेलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने होटल मालिक सहित 8 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) में अवैध जुआ खेलने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सदर की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कीज़ होटल में लोग ताश की गड्डियों पर पैसे का दांव लगा रहे हैं।