ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 29 January 2026

Jalandhar News: जालंधर में नामी डॉक्टर से गैंगस्टर ने मांगी 2 करोड़ की फिरौती, ना देने पर जान से मारने की धमकी

Jalandhar News: जालंधर में नामी डॉक्टर से गैंगस्टर ने मांगी 2 करोड़ की फिरौती, ना देने पर जान से मारने की धमकी
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) में गैंगस्टरों द्वारा फिरौती मांगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन बदमाशों द्वारा व्यापारियों, सिंगरों और व्यवसायी से करोड़ों की फिरौती मांगी जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला जालंधर ( Jalandhar ) में एक डॉक्टर से 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई है और ना देने से जान से मारने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद डॉक्टर और उनका परिवार गहरे खौफ में है जिसके चलते उन्होंने अपने घर की सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया है। [caption id="attachment_89475" align="aligncenter" width="1200"] Ransom Ransom[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि जालंधर के एक मशहूर डॉक्टर को हाल ही में एक गैंगस्टर की तरफ से फोन के जरिए धमकी दी गई है। धमकी देने वालों ने संदेश में साफ कहा है कि अगर 2 करोड़ रुपए नहीं दिए तो डॉक्टर और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

मामले की छानबीन शुरू

इस गंभीर धमकी के बाद डॉक्टर ने तुरंत जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉक्टर के घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।