Wednesday, 04 February 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Ghaziabad News: ऑनलाइन गेम की लत के चलते 3 बहनों ने किया सुसाइड, तीनों 9वीं मंजिल से कूदीं, फैली सनसनी
डेली संवाद, गाजियाबाद।
Ghaziabad News: आज के समय में बच्चों को ऑनलाइन गेम की लत ऐसी लग जाती है कि वह उसके लिए कोई भी कदम उठाने को मजबूर हो जाते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है यहां ऑनलाइन गेम के चलते 3 बहनों ने सुसाइड कर लिया है।
एक साथ आत्महत्या
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद ( Ghaziabad ) के साहिबाबाद में टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में उस समय हड़कंप मच गया जब ऑनलाइन गेम की लत के चलते तीन सगी बहनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। तीनों बहनों ने एक साथ नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
बताया जा रहा है कि तीनों बहनों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि तीनों बहनों को टास्क-बेस्ड कोरियन लव गेम की लत थी। पिता ने उन्हें गेम खेलने से मना किया और फटकार लगाई। इसके चलते तीनों बहनों ने यह कदम उठाया। ये टास्क बेस्ड गेम एप हैं। पुलिस ने तीनों के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं, मोबाइल की जांच के बाद ही सही बात सामने आएगी। पुलिस ने उनके घर से हाथ से लिखे कुछ पेपर भी मिले हैं। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना भारत सिटी बी-1 टॉवर के फ्लैट नंबर 907 की है।