ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 11 August 2025

Punjab News: पंजाब की पंथक राजनीति में बदलाव, अकाली दल बागी गुट के प्रधान बने ज्ञानी हरप्रीत सिंह

Punjab News: पंजाब की पंथक राजनीति में बदलाव, अकाली दल बागी गुट के प्रधान बने ज्ञानी हरप्रीत सिंह
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: आज पंजाब ( Punjab ) की पंथक राजनीति में अहम बदलाव हुआ है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह को शिरोमणि अकाली दल बागी गुट का नया प्रधान चुन लिया गया है।

जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को बनाया गया अध्यक्ष

श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित की गई भर्ती कमेटी के चुनावी इजलास के दौरान श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को सर्वसम्मति से शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष चुन लिया गया है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

इसके साथ ही बीबी सतवंत कौर को सर्वसम्मति से सिख काउंसिल की अध्यक्ष चुना गया है। डेलीगेट इजलास में संता सिंह की ओर से ज्ञानी हरप्रीत सिंह का नाम अध्यक्ष के रूप में पेश किया गया। उनके मुकाबले कोई भी और नाम पेश नहीं हुआ जिस कारण ज्ञानी हरप्रीत सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। यह इजलास अमृतसर स्थित निहंग संगठन बुड्ढा दल के कार्यालय बुर्ज अकाली फुलासर में आयोजित किया जा रहा है। ये धड़े सुखबीर बादल की सियासी पार्टी शिरोमणि अकाली दल और पंथक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (SGPC) के समानांतर काम करेंगे।