Thursday, 02 April 2026
देश
Jewellery Shop Loot: फर्जी GST अधिकारी बन जेवर दुकान में घुसे लुटेरे, 20 लाख के सोना-चांदी के जेवरात लेकर फरार
डेली संवाद, गिरिडीह।
Jewellery Shop Loot: फर्जी GST अधिकारी बन दुकान से 20 लाख के जेवर लूटने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि बदमाश खुद को जीएसटी अधिकारी और पुलिसकर्मी बताकर जेवर दुकान में घुसे और वहां से लाखों रुपए के गहने लूटकर फरार हो गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के गिरिडीह (
Giridih
) जिले के धनवार बाजार में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक जेवरात की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने खुद को जीएसटी अधिकारी और पुलिसकर्मी बताकर नावाडीह स्टेट बैंक के पास हरिहर साव की जेवर दुकान में प्रवेश किया और करीब 20 लाख रुपये से अधिक के सोना-चांदी के गहने चुरा लिए।
Jewellery Shop Loot[/caption]
अपराधी स्कॉर्पियो वाहन से पहुंचे
बताया जा रहा है कि लगभग आधा दर्जन अपराधी स्कॉर्पियो वाहन से पहुंचे। कुछ बदमाश काले कोट-पैंट में थे और एक पुलिस की वर्दी में दिखाई दिया। उन्होंने कारीगर हरिहर साव को कागजात दिखाकर अलमारी खोलने के लिए कहा और फिर गहनों को बैग में भर लिया। [caption id="attachment_106621" align="aligncenter" width="1200"]
Jewellery Shop Loot[/caption]