ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 17 February 2026

Punjab News: पंजाब में हरे मटर खाने से लड़की की मौत, पिता की भी बिगड़ी तबीयत

Punjab News: पंजाब में हरे मटर खाने से लड़की की मौत, पिता की भी बिगड़ी तबीयत
डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: अगर आप भी कच्चे मटर खाने के शौकीन है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल पंजाब में ज्यादा मात्रा में कच्चे मटर खाने से एक लड़की की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला पटियाला ( Patiala ) के गांव सधारनपुर में 16 साल की एक लड़की की खेतों में काम करते समय ज्यादा मात्रा में कच्चे मटर खाने से मौत हो गई है। वहीं मृतका की पहचान प्राची के तौर पर हुई है। [caption id="attachment_102638" align="aligncenter" width="1200"] मृतका की फाइल फोटो मृतका की फाइल फोटो[/caption] प्राची की मां ने बताया कि उनका परिवार खेत मजदूर के तौर पर काम करता है। रोजाना की तरह जब वे खेतों में मटर तोड़ रहे थे। तभी प्राची ने ज्यादा मात्रा में कच्चे मटर खा लिए। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह उल्टियां करने लगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया यहां इलाज के दौरान प्राची की मौत हो गई है। परिवार ने आशंका जताई है कि पेस्टिसाइड स्प्रे के कारण बेटी की मौत हुई है। वहीं प्राची के पिता जसवंत सिंह ने कुछ मात्रा में कच्चे मटर खाए थे। उल्टी आने के बाद उनकी तबीयत ठीक हो गई थी।