Friday, 24 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Canada News: पंजाब की युवती की कनाडा में गला घोंटकर हत्या, आरोपी लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार
डेली संवाद, कनाडा।
Canada News: विदेश से आए दिन पंजाबी युवाओं के मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में पंजाबी युवती की हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब की युवती की कनाडा (Canada) के एडमिंटन शहर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवकी की पहचान दमनप्रीत कौर (23) के तौर पर हुई है। वह लुधियाना में समराला के गांव लाल कलां की रहने वाली थी।
दमनप्रीत कौर की फाइल फोटो[/caption]
जब पुलिस और पैरामेडिकल टीम वहां पहुंची तो उन्हें दमनप्रीत बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने दमनप्रीत को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 12 जुलाई को उसकी मौत हो गई। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी मौत गला घोंटने से हुई थी।
मामले की जांच कर रही पुलिस ने 22 जुलाई को दमनप्रीत के लिव-इन पार्टनर रितेश कुमार (22) को गिरफ्तार कर लिया। रितेश दिल्ली का रहने वाला है। उसके खिलाफ सेकेंड-डिग्री मर्डर का केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह घरेलू हिंसा से जुड़ा मामला है और फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति की तलाश नहीं की जा रही।
गला घोंटकर हत्या
बताया जा रहा है कि दमनप्रीत कौर की उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान रितेश (22) के रूप में हुई है जो दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
दमनप्रीत कौर करीब 5 साल पहले स्टडी वीजा (Study Visa) पर कनाडा (Canada) गई थी और वह रितेश के साथ वहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 9 जुलाई की शाम 6 बजकर 44 मिनट पर एडमिंटन पुलिस को दक्षिण-पूर्वी शहर के सिल्वरबेरी इलाके में स्थित एक मकान से इमरजेंसी फोन आया। [caption id="attachment_23749" align="aligncenter" width="1200"]