ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 29 January 2026

DIPS News: डिप्स में गर्ल पावर की शानदार उड़ान, शूटिंग में बेटियां रच रहीं नए कीर्तिमान

डेली संवाद, हरियाणा। DIPS News: डिप्स शिक्षण संस्थान में गर्ल पावर आज केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक सशक्त वास्तविकता बन चुकी है। डिप्स की छात्राओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के भरपूर अवसर दिए जा रहे हैं और इसी का परिणाम है कि आज हमारी बेटियाँ शूटिंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ डिप्स की छात्राएँ अपनी अलग पहचान बना रही हैं। डिप्स रईया के प्रधानाचार्य जगबीर सिंह, डिप्स मेहता चौक की प्रधानाचार्या पंकज चोपड़ा तथा डिप्स बुताला के प्रधानाचार्य तरसेम सिंह ने छात्राओं की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों का सहयोग और विश्वास बेटियों की सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उन्होंने छात्राओं की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के एमडी तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह एवं सीएओ जशन सिंहणने भी छात्राओं की उपलब्धियों की खुले दिल से प्रशंसा की और कहा कि डिप्स बेटियों को हर मंच पर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करता रहेगा। वहीं सीईओ मोनिका मांडोत्रा ने कहा कि डिप्स की बेटियाँ आज हर क्षेत्र में अपनी मजबूत छाप छोड़ रही हैं और यह संस्थान के लिए गर्व का विषय है। निस्संदेह, डिप्स शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी नए आयाम स्थापित कर रहा है और गर्ल पावर के माध्यम से नई ऊँचाइयों को छू रहा है।