Thursday, 18 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में पुल के नीचे सड़क पर युवती का शव मिलने से सनसनी, इंटरव्यू के लिए घर से निकली थी
डेली संवाद, संगरूर।
Punjab News: पंजाब में पुल के नीचे बीच सड़क पर युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है बताया जा रहा है कि युवती का सिर फटा हुआ था, जिससे काफी खून बह गया।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के संगरूर (Sangrur) में धुरी रोड पुल के नीचे बीच सड़क पर पड़ा एक युवती का शव मिला। युवती का सिर फटा हुआ था, जिससे काफी खून बह गया। किसी राहगीर ने इसे देखा और पुलिस को सूचित किया।