Wednesday, 04 November 2026
एजुकेशन
Jalandhar News: GNDU के सी-जोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 9 पुरस्कार किए अपने नाम
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU), अमृतसर के यूथ वेलफेयर विभाग की ओर से आयोजित सी-जोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन), जालंधर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया। विभिन्न सांस्कृतिक एवं कला प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कॉलेज के विद्यार्थियों ने कुल 9 पुरस्कार हासिल किए।
यूनिवर्सिटी की ओर से यूथ फेस्टिवल का आयोजन तीन जोन- ए, बी और सी में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी कलात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक कौशल और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना था।
कई प्रतियोगिताओं में हासिल किए पुरस्कार
सेंट सोल्जर कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल (परकशन) और लोक गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।
यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत
इसके अलावा काली, गीत/गजल, ग्रुप शबद और मेहंदी प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंग्रेजी एलोक्यूशन, अंग्रेजी डिबेट और वार गायन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

डायरेक्टर डॉ. वीना दादा ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. वीना दादा ने सभी विजेता विद्यार्थियों और उनकी टीमों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. वीना दादा ने कहा कि इस तरह के मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास विकसित करने और कलात्मक क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
सेंट सोल्जर कॉलेज के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। नौ पुरस्कार जीतकर विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया है।