Sunday, 07 December 2025
देश
Goa News: क्लब में ब्लास्ट, 25 लोगों की मौत, कई घायल, इलाके में मचा हड़कंप
डेली संवाद, गोवा।
Goa News: Fire At Goa Nightclub Caused By Cylinder Blast Live Update - देश के फेमस टूरिस्ट इलाके गोवा (Goa) से बुरी खबर है। गोवा पर्यटन प्रमुख क्षेत्र अरपोरा (Arpora nightclub fire) में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। नाइट क्लब में हुए सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
गोवा
(Goa)
में हुए इस हादसे में मरने वालों में 4 टूरिस्ट, 14 क्लब स्टाफ शामिल हैं, वहीं 7 शवों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। हादसा शनिवार देर रात करीब 12 बजे उस समय हुआ जब क्लब में भीड़ सामान्य दिनों की तरह मौजूद थी और म्यूजिक नाइट चल रही थी।
Arpora nightclub fire news[/caption]
CM Tweet[/caption]
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस और दमकल विभाग के शुरुआती इनपुट के अनुसार हादसा ग्राउंड फ्लोर स्थित किचन में लगे गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि कुछ ही सेकंड में आग तेजी से क्लब के बाकी हिस्सों में फैल गई। कांच टूटने, लकड़ी जलने और इलेक्ट्रिक वायरिंग में शार्ट सर्किट होने से आग और भड़कती चली गई। धुएं और आग के कारण क्लब के भीतर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग बाहर निकलने की कोशिश में घायल हो गए, जबकि कुछ धुएं के कारण बेहोश पाए गए। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया क्योंकि आग तेजी से फैल चुकी थी। [caption id="attachment_95896" align="aligncenter" width="1200"]
Arpora nightclub fire news[/caption]
फायर ब्रिगेड की चुनौती
दमकल टीम ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित किया। आग बुझाने के बाद अंदर से 25 शव बरामद किए गए। अधिकांश शव किचन और उसके आसपास के क्षेत्र में मिले, जिससे स्पष्ट होता है कि आग की शुरुआत वहीं से हुई थी। कुछ शव सीढ़ियों पर पाए गए, जो यह दर्शाते हैं कि भागने के दौरान उन्हें धुएं और आग ने घेर लिया।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि मरने वालों में अधिकांश क्लब के कर्मचारी थे, जो हादसे के समय किचन या सर्विस एरिया में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आग की दिशा और फैलाव से यह स्पष्ट है कि ब्लास्ट ने पलभर में पूरे क्लब को अपनी चपेट में ले लिया।CM प्रमोद सावंत क्या बोले?
घटना की जानकारी मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को तेज कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि हादसा अत्यंत दुखद है और राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 3 लोगों की मौत आग से जलने से हुई, जबकि बाकी की मौत दम घुटने के कारण हुई। [caption id="attachment_95898" align="aligncenter" width="1200"]
CM Tweet[/caption]