ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 03 May 2025

Goa Temple Stampede: मंदिर में भगदड़, 7 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल, चारों तरफ मची चीख पुकार

डेली संवाद, गोवा। Goa Temple Stampede: गोवा से बड़ी दुखद खबर है। गोवा के श्रीगाओ में लैराई देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 7 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए। उत्तरी गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने ये जानकारी दी है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने कॉलेज ट्रांसफर के नियम बदले, छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत घटना की सूचना मिलते ही गोवा (Goa) के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। घटनास्थल से अभी भी लगातार एंबुलेंस से घायलों को हॉस्पिटल लाया जा रहा है। [caption id="attachment_30217" align="aligncenter" width="800"] Goa Shirgao Shri Lairai Jatra Stampede Goa Shirgao Shri Lairai Jatra Stampede[/caption]

क्राउड मैनेजमेंट के पर्याप्त इंतजाम नहीं

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जात्रा में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए थे। तभी भीड़ के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जिसके बाद भगदड़ मच गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्राउड मैनेजमेंट के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से हादसा हुआ। [caption id="attachment_30218" align="aligncenter" width="800"] Goa Shirgao Shri Lairai Jatra Stampede Goa Shirgao Shri Lairai Jatra Stampede[/caption]

श्री लैराई जात्रा में हादसा

श्री लैराई जात्रा नॉर्थ गोवा के बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में आयोजित होने वाला एक प्रमुख हिंदू धार्मिक उत्सव है, जो देवी लैराई को समर्पित है। जात्रा हर साल अप्रैल या मई में होती है। [caption id="attachment_30219" align="aligncenter" width="800"] Goa Shirgao Shri Lairai Jatra Stampede Goa Shirgao Shri Lairai Jatra Stampede[/caption] इसमें गोवा, महाराष्ट्र, और कर्नाटक से हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं। जात्रा 2 मई की शाम से 3 मई की सुबह तक आयोजित की गई थी। इसी दौरान हादसा हुआ। [caption id="attachment_30220" align="aligncenter" width="800"] Goa Shirgao Shri Lairai Jatra Stampede Goa Shirgao Shri Lairai Jatra Stampede[/caption]