ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 06 December 2025

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल, जाने आज के नए दाम

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोना और चांदी के दाम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ( IBJA ) के अनुसार शुक्रवार दोपहर तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,28,592 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत घटकर 1,78,210 रुपये प्रति किलो हो गई।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
वहीं शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। [caption id="attachment_90709" align="alignnone" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption] चांदी बढ़कर 1,83,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना बढ़कर 4,223.76 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी बढ़कर 58.17 डॉलर प्रति औंस हो गई।
  • सोना 24 कैरेट 128592 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट 128077 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट 117790 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट 96444 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट 75226 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999 178210 रुपये प्रति किलोग्राम