ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 24 June 2026

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दामों में लगातार गिरावट जारी, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: आज, 24 जून को, सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमत 2,234 अंक गिरकर 1,44,295 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमतों में भी रु3,407 की गिरावट आई और यह रु2,22,427 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कॉमेक्स बाजार में सोने की कीमतों में 1.59% की गिरावट आई और यह $4,081 प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि चांदी की कीमतों में 1.55% की गिरावट आई और यह $61,110 प्रति औंस पर पहुंच गई।

अन्य धातुओं की कीमतों में भी गिरावट

सोने के अलावा अन्य कीमती धातुओं की कीमतों में भी गिरावट आई। प्लैटिनम की कीमत 0.9% गिरकर 1,637.34 डॉलर प्रति औंस हो गई। इसके अलावा, पैलेडियम की कीमत 1.2% गिरकर 1,223.29 डॉलर प्रति औंस हो गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

चेन्नई के बुलियन बाजार में 24 कैरेट सोना 14,792 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,559 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,339 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,474 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,269 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 10,859 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है।