ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 14 July 2026

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,410 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली और चांदी का भाव बढ़कर 2,25,400 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सोने की कीमत 786 रुपये की तेजी के साथ 1,41,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि चांदी 1,307 रुपये बढ़कर 2,19,025 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में हलचल जारी है। वैश्विक बाजार में सोना बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है।