ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 02 July 2026

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, 24 कैरेट गोल्ड 1,44,550 रुपये पर पहुंचा

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: महीने के दूसरे दिन यानि आज 2 जुलाई 2026 को भी सोने की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। 2 जुलाई को 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए रु1,44,550 है, जो कल की तुलना में 1.3% की गिरावट है। बता दे कि कल भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए रु146,454 था, जिसमें रु1,904 की गिरावट आई। इसी प्रकार, आज भारत में 18 कैरेट सोने का भाव 108,412.5 रुपये है, जो कल की तुलना में रु1,428 प्रति 10 ग्राम कम है। [caption id="attachment_13141" align="aligncenter" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption] कीमतों में इस गिरावट के चलते आज 24 कैरेट सोने का 1 ग्राम 190 रुपये सस्ता हो गया है। 100 ग्राम सोने की कीमत में 19,000 रुपये की कमी आई है। कीमतों में गिरावट के बाद, देश के खुदरा बाजारों में चांदी की कीमत फिर से 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

चांदी की कीमत में प्रति ग्राम कल की तुलना में लगभग 1.50 रुपये की वृद्धि हुई है, जो 240.10 रुपये और 245 रुपये के बीच है। इस बीच, घरेलू मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में 513 रुपये की गिरावट आई और यह 1,43,917 रुपये पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमतों में 594 रुपये की वृद्धि हुई और यह 2,30,978 रुपये के करीब कारोबार कर रहा था।