ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 06 May 2026

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई फिर तेजी, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: भारत में बुधवार 6 मई को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। एमसीएक्स ( MCX ) पर चांदी की कीमत 2.84% बढ़कर रु2,51,255 प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि सोने की कीमत बढ़कर रु1,51,998 प्रति 10 ग्राम हो गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत में 3,000 रुपये की वृद्धि हुई है और अब यह 1.51 लाख रुपये हो गई है। पहले यह 1.48 लाख रुपये थी। इसके अलावा, एक किलो चांदी की कीमत में 6,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब यह 2.46 लाख रुपये हो गई है। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा इससे पहले चांदी की कीमत 2.40 लाख रुपये थी। 29 जनवरी को सोने की कीमत उच्च स्तर 1.76 लाख रुपये और चांदी की कीमत सर्वकालिक उच्च स्तर 3.86 लाख रुपये पर पहुंच गई थी। 2026 में अब तक सोने की कीमत में 18,000 रुपये की वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर, 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर 1.51 लाख रुपये हो गई है।