ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 01 November 2025

Gold Price Today: गोल्ड का रेट फिर घटा, काफी सस्ता हो गया सोना, जानिए आज का ताजा रेट

Gold Price Today: गोल्ड का रेट फिर घटा, काफी सस्ता हो गया सोना, जानिए आज का ताजा रेट
डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर। Gold Price Today: देश के सर्राफा बाजार में सोना लुढ़कता जा रहा है। एक दिन तेजी देखने के बाद सोने की कीमतें फिर से घट गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 121620 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। पंजाब के जालंधर में 24 कैरेट सोने की कीमत 127514 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट के लिए 117474 प्रति 10 ग्राम है। फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की धीमी गति और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड पर टेंशन कम होने के बाद डॉलर में मजबूती से सोने (Gold) में गिरावट आई है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। [caption id="attachment_90709" align="aligncenter" width="1200"] Gold Rate Today Gold Rate Today[/caption]

शटडाउन के बीच नए आर्थिक आंकड़ा

फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया है कि निकट भविष्य में नीतिगत दरों में और ढील की संभावना नहीं है। इसकी वजह है कि अमेरिकी सरकार के मौजूदा शटडाउन के बीच नए आर्थिक आंकड़ों का अभाव है। जहां तक अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड की बात है तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ को 10 प्रतिशत घटा दिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

अब दर 57 प्रतिशत से घटकर 47 प्रतिशत रह गई है। ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश ट्रेड और रेयर अर्थ एलिमेंट्स जैसे मसलों पर कई अहम पॉइंट्स पर एक नतीजे पर पहुंच गए हैं। ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच साउथ कोरिया में मीटिंग हुई। आईए जानते हैं कि देश के अंदर 10 बड़े शहरों में गोल्ड का रेट क्या है। [caption id="attachment_90160" align="aligncenter" width="1200"] Gold and Silver Rate Gold and Silver Rate[/caption]

दिल्ली में गोल्ड का रेट

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 121620 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 111490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 111340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 121470 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पंजाब में गोल्ड का रेट

पंजाब में सोने का रेट कम हो गया है। आज जालंधर (Jalandhar) में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹127,514 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट के लिए ₹117,474 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के लिए ₹96,116 प्रति 10 ग्राम है। इसके साथ ही चांदी के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है। [caption id="attachment_88957" align="aligncenter" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption]

देश के बड़े शहरों में सोने का भाव

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 111490 121620
मुंबई 111340 121470
अहमदाबाद 110490 121520
चेन्नई 111340 121470
कोलकाता 111340 121470
हैदराबाद 111340 121470
जयपुर 111490 121620
भोपाल 110490 121520
लखनऊ 111490 121620
चंडीगढ़ 111490 121620

चांदी की कीमत

सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। 31 अक्टूबर को सुबह चांदी 150900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 1.21 प्रतिशत बढ़कर 48.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी का रेट आज भी गिर गया है।