Thursday, 06 August 2026
बिजनेस
Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका! अचानक बढ़ गए दाम, जानें आज क्या है भाव
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार भाव जरूर जांच लें। सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ा उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट सोने के दाम में एक दिन में करीब रु2,890 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।
आज के सोने के भाव
24 कैरेट सोना: रु1,49,730 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: रु1,37,250 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: रु1,12,300 प्रति 10 ग्राम
बता दे कि बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत रु1,46,840 प्रति 10 ग्राम थी, जो आज बढ़कर रु1,49,730 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। यानी सिर्फ एक दिन में सोने के भाव में रु2,890 प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है।
चांदी के दाम में भी जोरदार तेजी
वहीं सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी के भाव में करीब रु6,200 प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। कीमत बढ़ने के बाद चांदी का भाव लगभग रु2.76 लाख प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।
हालांकि, अलग-अलग शहरों और स्थानीय बाजारों में टैक्स, मेकिंग चार्ज और अन्य कारणों से सोने-चांदी की कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है। खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर से ताजा भाव की पुष्टि करना बेहतर रहेगा।