ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 05 June 2026

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, चांदी भी हुई धड़ाम, जाने क्या है ताजा दाम

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोना (Gold) और चांदी (Silver) की कीमतों में शु्क्रवार को बड़ी गिरावट आई है। मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी की कीमत तेजी से गिरी है। सुबह के कारोबार के दौरान ही इन कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट आई है। बता दे चांदी के दाम में आज करीब 8000 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं सोने के दाम में 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। एमसीएक्‍स (MCX) पर 5 अगस्‍त फ्यूचर के लिए सोने की कीमत 1400 रुपये से ज्‍यादा टूटकर 1,57,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। [caption id="attachment_18098" align="alignnone" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption] वहीं 3 जुलाई फ्यूचर के लिए चांदी की कीमत करीब 8000 रुपये टूटकर 2,57,900 रुपये प्रति किलो के नीचे पहुंच गई थी। इंडियन बुलियन मार्केट की वेबसाइट के मुताबिक, 4 जून की सुबह की तुलना में आज 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1400 रुपये कम होकर 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है ।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके साथ ही 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,238 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 1,15,643 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी के भाव में 4000 रुपये प्रति किलो से ज्‍यादा की गिरावट आई है और यह 2,54,950 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।