ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 30 June 2026

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को मिली राहत

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सप्ताह की शुरुआत में सर्राफा बाजार से राहत भरी खबर आई है। 30 जून को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों को कुछ राहत मिली है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े फैसलों और वैश्विक बाजार के दबाव का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में नरमी आई है, वहीं चांदी भी कमजोर हुई है।

चांदी की कीमत भी फिसली

घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव करीब 1,162 रुपये घटकर 1,41,240 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी फिसलकर करीब 2,21,700 रुपये रही।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो कॉमेक्स (COMEX) पर सोना करीब 4,032.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी की कीमत गिरकर करीब 57.35 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक संकेतों और ब्याज दरों को लेकर आगे आने वाले फैसलों के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।