Saturday, 31 January 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Gold Price Today: सोने-चांदी के रेट में भारी गिरावट, 1.06 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना भी हो गया सस्ता
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Gold Price Today: देश के गोल्ड और सिल्वर मार्केट में शुक्रवार, 30 जनवरी को जोरदार गिरावट देखने को मिली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन प्रॉफिट बुकिंग के दबाव में सोना और चांदी दोनों के दामों में भारी कमी दर्ज की गई। खासतौर पर MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर चांदी और सोने की कीमतों में दो अंकों की गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया।
कारोबार समाप्त होने तक रात 11:55 बजे MCX पर चांदी में 26.53% की बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस दौरान चांदी की कीमत 1,06,092 रुपए टूटकर 2,93,801 रुपए प्रति किलो पर आ गई। इससे पहले के कारोबारी सत्र में चांदी का भाव रिकॉर्ड स्तर 3,99,893 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया था। जानकारों का कहना है कि हालिया तेज़ी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों में तेज गिरावट आई।
[caption id="attachment_97492" align="aligncenter" width="1200"]
Gold-Silver Price[/caption]
Gold-Silver Price[/caption]
Gold Rate Today[/caption]
Gold-Silver Price[/caption]
Gold Rate Today[/caption]
Gold-Silver Price[/caption]
सोने में भी 12% की गिरावट
चांदी के साथ-साथ सोने (Gold) के दामों में भी शुक्रवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गई। MCX पर 10 ग्राम सोने (Gold) की कीमत 20,323 रुपए यानी करीब 12% गिरकर 1,49,080 रुपए पर आ गई। बीते कारोबारी सत्र में सोना (Gold) 1,69,403 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इसके अलावा गोल्ड (Gold) और सिल्वर ETF (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में भी शुक्रवार को 23% तक की गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई। [caption id="attachment_96048" align="aligncenter" width="1200"]
Gold-Silver Price[/caption]
सर्राफा बाजार में भी असर
MCX के साथ-साथ सर्राफा बाजार में भी गिरावट का असर साफ दिखाई दिया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को सर्राफा बाजार में चांदी 40,638 रुपए सस्ती हो गई। इसके बाद एक किलो चांदी की कीमत घटकर 3,39,350 रुपए प्रति किलो रह गई।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
वहीं 24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत में भी 9,545 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Gold) का भाव 1,65,795 रुपए पर आ गया। सर्राफा बाजार में आई इस गिरावट से आम ग्राहकों और ज्वेलरी कारोबारियों को कुछ राहत जरूर मिली है। [caption id="attachment_92800" align="aligncenter" width="1200"]
Gold Rate Today[/caption]
MCX और सर्राफा बाजार के दाम अलग क्यों होते हैं?
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि MCX और सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम अलग-अलग क्यों होते हैं। MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है, जहां सोना-चांदी फ्यूचर्स के रूप में खरीदे और बेचे जाते हैं। यहां शेयर बाजार की तरह हर सेकंड बोलियां लगती हैं, जिससे कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है। MCX पर दिखने वाले दाम भावी सौदों पर आधारित होते हैं। वहीं सर्राफा बाजार में फिजिकल यानी असली सोना-चांदी की खरीद-बिक्री होती है। इसमें सोने-चांदी को लाने, ले जाने, स्टोर करने, बीमा और टैक्स जैसे खर्च शामिल होते हैं। इसी वजह से सर्राफा बाजार के दाम MCX से अलग होते हैं।सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप गिरावट के इस दौर में सोना (Gold) खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। [caption id="attachment_90709" align="aligncenter" width="1200"]
Gold-Silver Price[/caption]
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना (Gold) ही खरीदें। हॉलमार्क पर एक अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जैसे AZ4524, जिससे सोने (Gold) की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है।कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
सोना (Gold) खरीदते समय उसके वजन और उस दिन की कीमत को अलग-अलग भरोसेमंद स्रोतों से जरूर जांचें। आप IBJA की वेबसाइट जैसे प्लेटफॉर्म से रेट क्रॉस चेक कर सकते हैं। ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं। [caption id="attachment_90254" align="aligncenter" width="1200"]
Gold Rate Today[/caption]