Friday, 27 June 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Gold-Silver Price: सोने के दाम में भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जाने आज के रेट्स
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price:
सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों (Gold Price) में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
रिकॉर्ड हाई से करीब 5% नीचे
MCX पर सोना (Gold) अब तक की रिकॉर्ड हाई से करीब 5% यानी 5,448 रुपए प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ चुका है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में एक दिन में ही 1,457 रुपए की गिरावट आई, जिससे यह रु95,630 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बता दे कि 16 जून को सोना रु1,01,078 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। बता दे कि इस गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा ईरान-इज़राइल युद्ध (Iran-Israel War) के समाप्त होने की घोषणा रही है।