Thursday, 13 August 2026
बिजनेस
Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में आज, 13 अगस्त को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना 521 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,54,361 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
वहीं, चांदी की कीमत में 1,480 रुपये की गिरावट आई है और यह 2,36,355 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिल रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, सोना करीब 0.24 प्रतिशत गिरकर 4,456 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 65.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
दिल्ली में सोने के ताजा भाव
13 अगस्त को सर्राफा बाजार में दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 15,528 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 14,235 रुपये और 18 कैरेट सोना 11,650 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर है।
मुंबई और केरल में क्या है रेट?
मुंबई और केरल में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,513 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोना 14,220 रुपये और 18 कैरेट सोना 11,635 रुपये प्रति ग्राम पर है।
लखनऊ में सोने का भाव
लखनऊ में 24 कैरेट सोना 15,528 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 14,235 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,650 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।