ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 14 August 2026

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, लगातार दूसरे दिन टूटे भाव, जानें 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, लगातार दूसरे दिन टूटे भाव, जानें 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 1,184 रुपये गिरकर 1,52,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

वहीं चांदी की कीमत में भी 2,426 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 2,33,021 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला। सोने की कीमत 0.92 फीसदी गिरकर 4,379 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इसी तरह चांदी 1.34 फीसदी टूटकर 64.125 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

इससे पहले गुरुवार को भी सोने की कीमत में करीब 1.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, कारोबार के दौरान सोना 5 जून के बाद के सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में आई तेज बिकवाली ने सप्ताह के दौरान हुई बढ़त को लगभग पूरी तरह खत्म कर दिया।

दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव

14 अगस्त 2026 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 14,030 रुपये प्रति ग्राम बताई गई। इस हिसाब से 10 ग्राम सोने की कीमत 1,40,300 रुपये बैठती है। अगर इसमें 12 फीसदी मेकिंग चार्ज के तौर पर 16,836 रुपये और 3 फीसदी GST के रूप में 4,714 रुपये जोड़े जाएं, तो कुल कीमत करीब 1,61,850 रुपये हो जाती है।