ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 02 September 2026

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के भाव में फिर गिरावट, 2 दिन में रु9,000 तक सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम भी गिरे

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के भाव में फिर गिरावट, 2 दिन में रु9,000 तक सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम भी गिरे

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार, 2 सितंबर को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर रु1,855 घटकर करीब रु1.51 लाख रह गया है।

वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। IBJA के आंकड़ों के मुताबिक, एक किलोग्राम चांदी का भाव रु2,059 कम होकर करीब रु2.28 लाख पर आ गया। इससे पहले मंगलवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई थी। दो दिनों के भीतर सोना करीब रु4,500 और चांदी लगभग रु9,000 तक सस्ती हो चुकी है।

काफी उतार-चढ़ाव

2026 में सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव करीब रु1.33 लाख था, जो 29 जनवरी को बढ़कर रु1.76 लाख के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया था। इसके बाद कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हुआ और मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से करीब रु24,000 नीचे है।

इसी तरह चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को करीब रु2.28 लाख प्रति किलो थी। 29 जनवरी को यह बढ़कर रु3.86 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट आई और अब चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब रु1.58 लाख नीचे कारोबार कर रही है।