ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 25 August 2026

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज के ताजा भाव

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार, 25 अगस्त को गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 299 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, चांदी की कीमत 1,607 रुपये घटकर 2,42,613 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला। सोने की कीमत 0.20 प्रतिशत गिरकर 4,687 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि चांदी 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.905 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

25 अगस्त को सोने का भाव

देश के प्रमुख शहरों में मंगलवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 16,390 रुपये प्रति ग्राम और मुंबई व कोलकाता में 16,375 रुपये प्रति ग्राम पर है।

वहीं, दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव करीब 15,025 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि मुंबई और कोलकाता में यह 15,010 रुपये प्रति ग्राम के आसपास है।

18 कैरेट सोने की कीमत भी करीब 12 रुपये तक कम हुई है। अलग-अलग शहरों में इसका भाव लगभग 12,281 से 12,296 रुपये प्रति ग्राम के बीच बताया जा रहा है। मेकिंग चार्ज और GST जोड़ने के बाद 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत करीब 1.73 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

चांदी का आज का भाव

चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। कोलकाता में चांदी करीब 260 रुपये प्रति ग्राम यानी 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। मेकिंग चार्ज और GST शामिल करने के बाद 10 ग्राम चांदी की कीमत करीब 3,000 रुपये तक हो सकती है।