ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 03 September 2026

Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों को बड़ी राहत, 3 सितंबर को फिर गिरे दाम; जानें आज के ताजा रेट

Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों को बड़ी राहत, 3 सितंबर को फिर गिरे दाम; जानें आज के ताजा रेट

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज, 3 सितंबर को राहत की खबर है। घरेलू सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है।

सोने के भाव लगातार छठे कारोबारी सत्र में नीचे आए हैं, जबकि चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन गिरावट हुई है। कमजोर वैश्विक रुख के बीच राजधानी के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत में आज रु2,100 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। इसके साथ ही सोने का भाव रु1,56,100 प्रति 10 ग्राम रह गया।

चांदी की कीमतों में गिरावट

इससे पहले सोना रु1,58,200 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा कीमत करीब तीन सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई है। बता दे कि पिछले छह कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत में कुल रु11,000 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ चुकी है। 25 अगस्त को सोना रु1,67,100 प्रति 10 ग्राम था।

वहीं सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है। बुधवार के मुकाबले आज चांदी रु5,000 प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। इसके बाद चांदी का भाव रु2,35,500 प्रति किलोग्राम रह गया।