ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 31 August 2026

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, MCX पर गोल्ड रु1.54 लाख के नीचे; जानें आज का भाव

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, MCX पर गोल्ड रु1.54 लाख के नीचे; जानें आज का भाव

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: महीने के आखिरी दिन यानी 31 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव करीब रु1,887 गिरकर रु1,54,394 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट आई है और यह रु3,856 टूटकर रु2,32,848 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। सोने के भाव में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार से ही देखने को मिल रहा था। 28 अगस्त को सोने की कीमत करीब 3.2 फीसदी तक गिर गई थी। बाजार में इस गिरावट की प्रमुख वजह अमेरिका में बॉन्ड यील्ड का बढ़ना माना जा रहा है।

दिल्ली-मुंबई में आज सोने का भाव

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 31 अगस्त को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव रु15,838 प्रति ग्राम बताया जा रहा है। वहीं, मुंबई में यह कीमत रु15,823 प्रति ग्राम है। इसके अलावा लखनऊ और कानपुर में 24 कैरेट सोने का भाव करीब रु15,838 प्रति ग्राम पर है।

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है। बाजार में चांदी करीब रु254 प्रति ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। वहीं, 10 ग्राम चांदी की कीमत लगभग रु2,941 बताई जा रही है।