Wednesday, 29 October 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में गिरावट जारी, गोल्ड ₹12000 तो चांदी ₹36000 गिरी
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Gold Silver Price Today: त्यौहार खत्म होते ही सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट चल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव और डॉलर की मजबूती से सोना चांदी समेत सभी कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई है।
बीते कुछ हफ्तों में
सोना (Gold)
करीब 12000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 36000 रुपए किलोग्राम तक टूट चुकी है। निवेशकों में घबराहट है और घरेलू बाजार में खरीदार इंतजार की मुद्रा में हैं। अब सवाल उठता है कि क्या यह सही वक्त है खरीदारी का या गिरावट और गहराएगी? आईए जानते हैं मौजूदा रेट और बाजार के ताजा रुझान।
[caption id="attachment_90438" align="aligncenter" width="1200"]
Gold Price Today[/caption]
Gold and Silver Rate[/caption]
Gold-Silver Price[/caption]
Gold-Silver Price[/caption]
Gold Price Today[/caption]
कितने गिर गए दाम?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर 24 कैरेट गोल्ड ने 17 अक्टूबर को 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। आज, मंगलवार यानी 28 अक्टूबर को इसकी कीमत (Gold Price Today) 1,18,043 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है। यानी पिछले 12 दिन में सोना 12831 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं चांदी ने 14 अक्टूबर को 1,78,100 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ ऑल टाइम हाई के जादुई आकड़े को छुआ था। जिसकी कीमत आज 1,41,896 रुपए प्रति किलोग्राम (Silver Price Today) रह गई है। यानी पिछले 15 दिन में इसमें 36,204 रुपए की भारी गिरावट आई है। [caption id="attachment_90160" align="aligncenter" width="1200"]
Gold and Silver Rate[/caption]
आज सुबह से आई गिरावट
IBJA पर दोपहर 12 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Today)1,19,164 रुपए थी, जो शाम 5 बजे 1,18,043 हो गई। यानी पांच घंटे में 1121 रुपए की कमी आई। जबकि पिछले दिन के मुकाबले सोना 3034 रुपए सस्ता हो गया। सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,21,077 रुपए थी।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
वहीं चांदी 3135 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई। IBJA पर दोपहर 12 बजे चांदी की कीमत (Silver Rate Today)1,43,400 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो शाम 5 बजे 1,41,896 रुपए रह गई। यानी पांच घंटे में 1504 रुपए सस्ती हो गई। [caption id="attachment_89544" align="aligncenter" width="1200"]
Gold-Silver Price[/caption]
MCX पर गोल्ड गिरा तो चांदी में आया उछाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर रात 10.30 बजे तक गोल्ड में 1528 रुपए की गिरावट के साथ 1.26% की कमी आई। 5 दिसंबर 2025 की एक्सपायरी डेट वाला गोल्ड 1,19,429 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। ट्रेडिंग के दौरान इसका लो लेवल 1,17,628 रुपए और हाई लेवल 1,20,106 रुपए रहा। सोमवार को यह 1,20,957 रुपए पर क्लोज हुआ था। वहीं सुबह गिरावट के बाद शाम को चांदी में उछाल देखने को मिला। चांदी में 0.27% का उछाल आया और 383 रुपए के साथ इसकी कीमत 1,43,750 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। ट्रेडिंग के दौरान इसका लो लेवल 1,39,306 रुपए और हाई लेवल 1,44,388 रुपए रहा। सोमवार को चांदी 1,43,367 रुपए पर क्लोज हुई थी। [caption id="attachment_88957" align="aligncenter" width="1200"]
Gold-Silver Price[/caption]