ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 31 July 2026

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के नए रेट हुए जारी, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा दाम

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के नए रेट हुए जारी, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा दाम

डेली संवाद चंडीगढ़ सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए शुक्रवार को नए भाव सामने आए हैं। बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,36,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

चांदी की कीमत में तेजी

वहीं, चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव 2,27,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो बाजार के ताजा रेट की जानकारी लेना जरूरी है।

देश की राजधानी के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां गुरुवार को सोना 1,000 रुपये महंगा होकर 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत संकेतों और ज्वेलर्स व खुदरा खरीदारों की बढ़ी मांग के चलते सोने के दाम में तेजी आई है।

सर्राफा बाजार के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई और यह 600 रुपये घटकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।