ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 11 August 2026

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी, गोल्ड रु1.55 लाख के पार; चांदी भी उछली

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी, गोल्ड रु1.55 लाख के पार; चांदी भी उछली

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: मंगलवार, 11 अगस्त को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में MCX पर दोनों कीमती धातुओं के भाव में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 1.32 फीसदी बढ़कर रु1,55,124 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 1.07 फीसदी की तेजी के साथ रु2,39,400 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

रु2 लाख के पार जा सकता है सोना

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक सोने में आने वाले समय में तेजी का सिलसिला जारी रह सकता है। केडिया कमोडिटीज के अध्यक्ष अजय केडिया के अनुसार, इस साल सोने की कीमत रु1.70 लाख से रु1.80 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। उनका अनुमान है कि अगले एक से डेढ़ साल में सोना ₹2 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को भी पार कर सकता है।

विशेषज्ञ के मुताबिक वैश्विक स्तर पर डी-डॉलराइजेशन की प्रक्रिया सोने की मांग को समर्थन दे सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यदि सोना करीब 4,300 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना रहता है तो इसके 4,600 डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, डेढ़ साल की अवधि में यह करीब 6,000 डॉलर प्रति औंस तक जाने का अनुमान भी जताया गया है।