ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 07 August 2026

Gold-Silver Price: खरीदारी से पहले जान लें रेट: सोना स्थिर, चांदी के भाव में आया उछाल

Gold-Silver Price: खरीदारी से पहले जान लें रेट: सोना स्थिर, चांदी के भाव में आया उछाल

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए शुक्रवार को सराफा बाजार से नई कीमतें जारी की गई हैं। सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज सोने के भाव में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया, जबकि चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

ताजा बाजार भाव के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना हुआ है। गुरुवार के मुकाबले सोने की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

चांदी के भाव में तेजी

वहीं, चांदी के भाव में तेजी आई है। चांदी की कीमत में 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को इसका भाव 2,34,700 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को चांदी 2,33,700 रुपये प्रति किलो बिक रही थी।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल और निवेशकों की गतिविधियों का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोना-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है।