ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 30 October 2025

Gold Silver Rate: सोना-चांदी का बढ़ गया भाव, जाने कितना महंगा हुआ सोना

Gold Silver Rate: सोना-चांदी का बढ़ गया भाव, जाने कितना महंगा हुआ सोना
डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold Silver Rate Today Latest News Update: दीवाली के बाद लगातार गिर रहे सोना-चांदी के भाव में इजाफा हुआ है। लगातार कई दिनों से घट रहे दाम को ब्रेक लगा है। सोना और चांदी के दाम थोड़े से बढ़ गए हैं। सोना-चांदी के दाम में 29 अक्टूबर को बढ़त रही, जो आज भी बनी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोने (Gold) की कीमत 2,585 रुपए बढ़कर 1,20,628 रुपए हो गई है। मंगलवार को सोने के दाम 1,18,043 रुपए प्रति 10 ग्राम थे, इसके बाद सोने के रेट में वृद्धि देखी गई है। [caption id="attachment_89611" align="aligncenter" width="1200"] Happy Diwali Happy Diwali[/caption]

दीवाली से लगातार घट रहा है सोना का भाव

दीपावली के दिन 20 अक्टूबर को सोना 1951 रुपए सस्ता हुआ था। 20 से 28 अक्टूबर तक सोने के दाम 11,541 रुपए गिरे थे। इस साल सोना 44,466 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी 4,737 रुपए बढ़कर ₹1,46,633 प्रति किलोग्राम हो गई। मंगलवार (28 अक्टूबर) को इसकी कीमत ₹1,41,896 प्रति किलोग्राम थी। इससे पहले इसी महीने 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और चांदी ने 1,71,275 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। [caption id="attachment_88957" align="aligncenter" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption] IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

निवेश से पहले जान ले भाव

अगर आप सोने (गहने, सिक्के और बार) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो भारत में रोजाना की सोने की कीमत (Gold Price) के बारे में अप-टू-डेट जानकारी होना जरूरी है। सोने की डेली कीमतों (Gold Price Today) पर नजर रखने से आपको बेहतर निवेश में मदद मिल सकती है। भारत में सोने के रेट कई प्रमुख कारकों से प्रभावित होते हैं, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय सोने की कीमतें, भारतीय रुपये और अमेरिकी डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट और स्थानीय मांग, विशेष रूप से दीवाली और धनतेरस जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान और ग्लोबल आर्थिक विकास आदि शामिल हैं। [caption id="attachment_89544" align="aligncenter" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption] आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹130,601 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट के लिए ₹120,318 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के लिए ₹98,443 प्रति 10 ग्राम है।

भारतीय महानगरों में आज सोने की कीमत

City Pure Gold Price (₹) 24 Carat Price (₹)
New Delhi ₹131,126 392 ₹130,601 390
Chennai ₹125,154 374 ₹124,653 372
Kolkata ₹129,093 385 ₹128,576 384
Mumbai City ₹130,745 390 ₹130,221 389
Bangalore ₹124,900 373 ₹124,400 371
Hyderabad ₹125,408 374 ₹124,906 373
Patna ₹125,408 374 ₹124,906 373
Jaipur ₹125,408 374 ₹124,906 373
Lucknow ₹125,408 374 ₹124,906 373
Chandigarh ₹125,408 374 ₹124,906 373

सोने का आज का भाव

भारत के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव (Gold Price) भी अलग-अलग होते हैं क्योंकि देश में अभी गोल्ड के रेट (Gold Rate) को लेकर एक दर तय नहीं हो पाई है। अलग राज्य और अलग शहरों के लोकल टैक्स और ज्वैलरी मेकिंग चार्ज के अलावा कुछ और फैक्टर भी सोने के दाम पर असर डालते हैं। सामान्य तौर पर दक्षिणी शहर चेन्नई में सोने के दाम सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ते या घटते हैं।

पिछले 10 दिनों में सोने की कीमत में बदलाव

Dates 22 Carat Price (₹) 24 Carat Price (₹)
October 30, 2025 ₹120,318 359 ₹130,601 390
October 29, 2025 ₹119,959 1,715 ₹130,211 1,861
October 28, 2025 ₹121,674 2,788 ₹132,073 3,026
October 27, 2025 ₹124,462 284 ₹135,098 308
October 26, 2025 ₹124,746 6 ₹135,407 7
October 25, 2025 ₹124,752 104 ₹135,413 113
October 24, 2025 ₹124,856 810 ₹135,526 879
October 23, 2025 ₹124,046 1,178 ₹134,647 1,279

इस साल सोना ₹44,466 और चांदी ₹60,616 महंगी हुई

इस साल अब तक सोने की कीमत 44,466 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब ₹1,20,628 रुपए हो गया है। [caption id="attachment_79925" align="aligncenter" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption] चांदी का भाव भी इस दौरान 60,616 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब ₹1,46,633 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।