Tuesday, 28 October 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Gold Silver Rate Today: सर्राफा बाजार हुआ धड़ाम, 24 कैरेट सोने की कीमत हुई बेहद कम, चांदी भी हुई बेदम
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Gold Silver Rate Today: दीवाली के बाद सोना-चांदी में बड़ी गिरावट जारी है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3943.10 डॉलर (करीब 3,48,076 रुपए ) प्रति औंस और चांदी की कीमत 46.48 डॉलर (करीब 4060 रुपए) प्रति औंस रह गई।
वहीं घरेलू बाजार में सोना-चांदी में 3-3 हजार रुपए की भारी कमी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट का असर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर भी देखा गया। दोनों ही जगह इन धातुओं की कीमतों में गिरावट जारी है।
[caption id="attachment_90254" align="aligncenter" width="1200"]
Gold Rate Today[/caption]
Gold Price Today[/caption]
Gold Rate Today[/caption]
MCX पर सोना-चांदी के भाव?
MCX पर आज यानी मंगलवार को शाम 5 बजे तक गोल्ड (Gold) में 2257 रुपए (Gold Price Today) के साथ 1.87 फीसदी की गिरावट आई। जो 1,18,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। MCX पर ट्रेडिंग के दौरान 10 ग्राम गोल्ड का लो लेवल 1,17,628 रुपए और हाई लेवल 1,20,106 रुपए रहा। सोमवार को सोना 1,20,957 रुपए पर बंद हुआ था।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
इसके अलावा चांदी में 1336 रुपए (Silver Price Today) के साथ 0.93% की मामूली गिरावट दर्ज हुई। सोमवार को चांदी 1,43,367 रुपए पर बंद हुई थी, जिसकी सोमवार को कीमत 1,42,031 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी का लो लेवल 1,39,306 रुपए और हाई लेवल 1,43,298 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। [caption id="attachment_90438" align="aligncenter" width="1200"]
Gold Price Today[/caption]